फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में हाथरस के ट्रक चालक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में हुए सड़क हादसों में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो महिलाओें सहित चार लोग घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर होने पर महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एटा-शिकोहाबाद रोड स्थित थाना रिजोर के सामने शुक्रवार की रात करीब एक बजे अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक हरेंद्र सिंह (26) निवासी रामनगर उर्फ नगला गड़रिया थाना हसायन जिला हाथरस की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हरेंद्र मध्यप्रदेश से ट्रक में मौरंग भरकर एटा ला रहा था। हादसे में क्लीनर धर्मवीर सिंह निवासी नगला रानी थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ भी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया है।
दूसरी ओर कोतवाली नगर जीटी रोड स्थित गऊशाला के पास शुक्रवार की देरशाम बाइक की चपेट में आने से पैदल जा रहा राजू उर्फ राजेश (24) निवासी हरचंदपुर कलां थाना मलावन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला गंगी निवासी सुनीता पत्नी राजपाल और सरिता पत्नी पूरन सिंह किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य हादसे में घायल हुए हेमंत कुमार निवासी कुंवरपुर थाना रिजोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें