फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल तीन दिन तक पटाखा बाजार लगाने की मिली अनुमति

विज्ञापन
सैनिक पड़ाव में उतरता पटाखो की दुकान लगने का सामान ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला प्रशासन ने धनतेरस से लेकर दीपावली तक तीन दिन के लिए सैनिक पड़ाव में पटाखों की दुकानें लगाने के लिए अनुमति दे दी है। मंगलवार को एसडीएम सदर अबुल कलाम और सीओ सिटी राज कुमार सिंह ने सैनिक पड़ाव का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि टेंट की दुकान नहीं लगाई जाएगी, दुकान लगाने के लिए लोहे की चादर का उपयोग किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो दुकान लगाने की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी। दुकानदार निर्धारित नियमों का पालन नहीं करते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अब तक पटाखा दुकान के लिए 25 लाइसेंसों के आवेदन किए जा चुके हैं। एडीएम प्रशासन विवेक कुमार ने बताया कि धनतेरस से दीपावली तक (तीन दिन) दुकान लगाने की अनुमति नियम और शर्तों के साथ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें