फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खंभे से चिपककर गाय मरी, करंट रोकने के लिए लगाई थी चप्पल

Thu, 07 Nov 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। जनपद में विद्युत निगम जुगाड़ के सहारे आपूर्ति चला रहा है। जिसकी बानगी बृहस्पतिवार को कस्बा के मोहल्ला छोटी कनेसर में देखने को मिली। एक खंभे से चिपककर गाय मर गई। इस खंभे में करंट रोकने के लिए तार के बीच चप्पल लगाई गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे गाय विचरण करते हुए विद्युत खंभे के पास पहुंच गई। इस खंभे में करंट आ रहा था, इससे चिपककर गाय मौके पर ही मर गई। खंभे से चिपकी गाय को स्थानीय लोगों ने डंडों और बांस के सहारे छुड़ाया। गोपालक चेत सिंह निवासी कनेसर ने थाने में हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक गौरव तेवतिया ने मृत गाय का पोस्टमार्टम किया।
लोगों ने बताया कि कई दिनों से खंभे में करंट आ रहा था। विद्युत निगम में शिकायत की तो कर्मचारियों ने समाधान के नाम पर खंभे और विद्युत तारों के बीच में चप्पल फंसा दी, लेकिन यह समस्या का समाधान नहीं है। इसके चलते हादसा हुआ है। छोटी कनेसर स्थित सब्जी मंडी स्थल पर रविवार और बुधवार को सब्जी और सोमवार को मीना बाजार लगता है जिसमें काफी भीड़ उमड़ती है। अलीगंज एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जेई को समस्या समाधान करने के लिए निर्देशित कर दिया है। पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें