फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सेटेलाइट ने पकड़ा बिजौरी में पराली जलाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तमाम कार्रवाई के बाद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे। सेटेलाइट ने विकासखंड निधौली कलां के गांव बिजौरी में पराली जलाने का मामला पकड़ा है। जांच-पड़ताल के बाद संबंधित किसान पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक रोताश कुमार ने बताया कि गांव बिजौरी में सेटेलाइट द्वारा एक घटना की सूचना प्राप्त हुई। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक और लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया। वहां पहुंचकर पुष्टि हुई कि गंगा सिंह ने धान की पराली में आग लगाई थी। इस पर गंगा सिंह से 2500 रुपये अर्थदंड वसूला गया। उप निदेशक ने बताया कि पराली जलाना बेहद घातक हो रहा है। वायु प्रदूषण बढ़ने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि ऐसी घटनाएं नहीं हों।
पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी के लिए सेटेलाइट का उपयोग किया जा रहा है, जिससे ऐसी घटनाएं रिकॉर्ड हो जाती हैं। सेटेलाइट से निगरानी की वजह से पराली जलाने वाले किसान बच नहीं सकते हैं। किसान पराली को खेत में मिट्टी से पलटने वाले हल से जोत दें। इससे हरी खाद के साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें