फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट का फैसला: पत्नी के हत्यारे फौजी पति और जेठ को उम्रकैद, आए दिन करता था मारपीट, गोली मार कर दिया था छलनी

Sat, 01 Apr 2023 06:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में शनिवार को कोर्ट में विवाहिता की हत्या के मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मिले साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर फौजी पति और जेठ दोषी पाए गए। कोर्ट ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई। 
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र के अंबारी गांव में वर्ष 2016 में महिला की पांच गोलियां मारी गईं थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में अदालत ने पति और जेठ को दोष सिद्ध पाया। इसके बाद दोनों को उम्रकैद की सजा शनिवार को सुनाई गई है।

विज्ञापन


अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-तीन रामबाबू यादव की अदालत में हत्या के मामले की शनिवार सुनवाई की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से हत्या किए जाने के साक्ष्य और गवाहों के बयान कराए गए। इसके आधार पर सिद्धदोष पाए जाने पर अदालत ने रामसेवक उर्फ सेवकराम उर्फ गुड्डू और इसके छोटे भाई अनिल कुमार निवासी अंबारी थाना कोतवाली देहात को आजीवन कारावास और 30-30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

एक के बाद एक मारी थी पांच गोलियां

इससे पहले बचाव पक्ष ने दो सगे भाई होने और सेना में जवान होने के नाते कम से कम सजा सुनाए जाने की गुहार लगाई। इस पर अपर जिला शासकीय अधिवक्ता शांतनु पाराशर ने तर्क दिया कि दोनों सगे भाइयों ने साजिश करके नीलम की पांच गोलियां मारकर हत्या की गई है। अधिक से अधिक सजा से दंडित किया जाए। अदालत ने गंभीर प्रवृत्ति का अपराध बताते हुए दोनों भाइयों को सजा सुनाई।

फौजी पति का चाल-चालन नहीं थी ठीक, करता थी मारपीट

जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि थाना मलावन क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी सुखवीर सिंह की भतीजी नीलम की शादी अनिल के साथ वर्ष 2006 में हुई थी। अनिल सेना में नौकरी करता था। उसका चाल-चलन अच्छा नहीं था। इसका नीलम विरोध करती थी। इस बात को लेकर नीलम से मारपीट भी की जाती थी। बताया कि 28 फरवरी 2016 को सुखवीर सिंह अपने भतीजे और नीलम के भाई अरुण के साथ अंबारी से भतीजी को बुलाने आए थे। शाम करीब छह बजे साजिश के तहत नीलम को पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें