फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पूर्व विधायक के भतीजे पर अदालत के आदेश की अवहेलना की रिपोर्ट

Mon, 01 Jul 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव के भतीजे पर अदालत के आदेश की अवहेलना करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच दिन पहले उनके आवास पर कुर्की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हनुमंता में चकरोड व तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की रिपोर्ट क्षेत्रीय लेखपाल शिवा सक्सेना ने दर्ज कराई थी। इसमें पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव सहित आठ लोगों को नामजद किया गया था। इसमें इन दोनों के भतीजे विक्रांत यादव भी नामजद था। वर्तमान में पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जेल में निरुद्ध हैं। जबकि विक्रांत यादव लगातार फरार चल रहा है।
वह न तो पुलिस की पकड़ में आया और न ही अदालत में हाजिर हुआ। इस पर अदालत ने उसकी संपत्ति की कुर्की के लिए नोटिस जारी कर दिया। इसे 26 जून को उसके पैतृक आवास पर चस्पा कर मुनादी करा दी गई। इसके बावजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ है। इसे लेकर थाना प्रभारी राज कुमार ने विक्रांत के विरुद्ध अदालत के आदेश की अवहेलना करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें