फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पारिवारिक विवाद में अलग हुए दंपती को समझाकर भेजा घर

Thu, 04 Jun 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिशन शक्ति अभियान के तहत वन स्टॉप सेंटर की टीम ने पारिवारिक विवाद के कारण अलग हुए एक दंपती की सफल काउंसलिंग की। केंद्र की समझाइश और सकारात्मक परामर्श के बाद दोनों ने अपने आपसी मतभेद भुलाकर पुनः एक साथ खुशहाल जीवन बिताने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पारिवारिक मतभेद के चलते पत्नी घर छोड़कर वन स्टॉप सेंटर पहुंची थी। महिला को अस्थाई आश्रय उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यक परामर्श व अन्य सहायता प्रदान की गई। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर की टीम ने पति व पत्नी दोनों की अलग-अलग व संयुक्त रूप से काउंसलिंग की। इस दौरान उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और आपसी संवाद, विश्वास समझदारी के माध्यम से विवाद के समाधान का प्रयास किया गया। लगातार परामर्श के बाद दोनों के बीच बनी दूरियां कम हुईं और उन्होंने पुनः साथ रहने पर सहमति जताई। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद दंपती को सुखद, सुरक्षित व खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देकर सकुशल घर भेज दिया गया।
डीएम अरविंद सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के साथ-साथ पारिवारिक विवाद समाप्त करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर जरूरतमंद महिलाओं को सहायता, संरक्षण और परामर्श उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र प्रबंधक जागृति चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स आरती, केस वर्कर दीपिका गुप्ता, आरोही, मीरा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें