फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोदभराई कर लौट रहे दंपती की बाइक नीलगाय से टकराई, घायल

Thu, 25 Sep 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्य घटना में बाइक सवार दंपती नीलगाय से टकरा गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। गोदभराई की रस्म में शामिल होकर लौट रहे दंपती की बाइक रास्ते में अनियंत्रित होकर नीलगाय से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गांव विरामपुर निवासी गीता ने बताया कि पति अवधपाल के साथ रिश्तेदारी में गोदभराई की रस्म करके बुधवार की रात घर वापस लौट रहे थे। रिजोर थाना क्षेत्र में गांव सुरीला वख्शीपुर के पास सामने आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर नीलगाय से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां उपचार चल रहा है।

वहीं नगला भूड़ थाना निधौली कलां निवासी योगेंद्र और उनकी पत्नी विनीता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। साथ ही अकरबाद निवासी दो युवक नवोदय विद्यालय में किसी काम से आए थे। यह भी बाइक फिसलने से घायल हो गए। इनका भी मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें