फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और मासूम बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सरोंठ रोड पर भरापुरा गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दंपती की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के दौरान घायल पिता के चेहरे से लगातार बहता खून देखकर मासूम बेटा घबरा गया और रोते हुए बार-बार अपने पिता को बचाने की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला डांडा निवासी रजनेश सिंह अपनी पत्नी रिंकी और पांच वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ सरोंठ दवा लेने गए थे। दवा लेकर बाइक से घर लौटते समय भरापुरा गांव के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें