फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नीलगाय से टकराकर दंपती व बेटा घायल

Mon, 06 May 2024 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एनएच-34 पर तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पिता पुत्र को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला के गांव मानिकपुर निवासी अखैराम अपनी पत्नी बेबी व पुत्र पवन के साथ किसी काम से निधौली कलां गए थे। वहां से लौटते समय रात लगभग 8 बजे उनकी बाइक थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के समीप पहुंची। तभी अचानक से नीलगाय सामने आ गया। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक नीलगाय से जा टकराई। जिससे उस पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां से अखैराम व पवन की हालत को गंभीर देखते चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। वहीं बेबी का उपचार मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें