फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सभासदों ने धरना प्रदर्शन कर सामूहिक इस्तीफा देने का किया एलान

Wed, 29 May 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर पालिका में सब ठीक नहीं चल रहा है। अब एसडीएम के ईओ प्रभार को लेकर सभासद बिफर गए हैं। अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रभार हटाने की मांग की है। एलान किया है कि प्रभार न हटाए जाने पर धरना-प्रदर्शन कर सामूहिक इस्तीफा देंगे।सभासद आशा देवी, नजराना बेगम, देवेश शर्मा, ललित वार्ष्णेय, नवीन कुमार, रक्षा बाल्मीकि, रोमेश बुंदेला, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र सिंह सविता आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। बताया कि नगर की जनता पानी के लिए तरस रही है। पूरे नगर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नल, सड़क, नाली आदि कार्यों की मरम्मत के लिए अधिशासी अधिकारी पद का प्रभार संभाल रहे एसडीएम जगमोहन गुप्ता द्वारा स्वीकृति देने से मना कर दिया गया है। इसके चलते भीषण गर्मी में हैंडपंप मरम्मत कार्य बंद हो गया है।
विज्ञापन

सभासदों के अनुसार जब उन्होंने इस संबंध में एसडीएम से मिलना चाहा तो उनके द्वारा सभासदों से मिलने से मना कर दिया गया। सभासदों का आरोप है कि जब से एसडीएम को ईओ का प्रभार सौंपा गया है तभी से उन्होंने मूलभूत इन अतिआवश्यक कार्यों को कराए जाने की अनुमति नहीं है। चार महीने में उन्होंने एक भी बार सभासदों से मुलाकात नहीं की। एसडीएम से ईओ का प्रभार हटाया जाए या फिर सभासद जन समस्याओं के लिए धरना-प्रदर्शन कर सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
-
मूलभूत सुविधाओं को लेकर सभासदों द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं, गलत हैं। सुबह 10 बजे से मैं अपने तहसील स्थित कार्यालय में बैठ जाता हूं। कोई भी मिलने नहीं आया। नगर में तीन नालियां, एक मंदिर आदि जगह काम चालू है। सड़क का भी काम शुरू हो गया है। आचार संहिता के बाद में कोई नया काम हो सकेगा। कोई भी जनसमस्या संज्ञान में आने पर तत्काल निस्तारण किया जाता है।- जगमोहन गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें