एटा। महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो रही है। शहर में जेएलएन डिग्री कॉलेज में ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच जून से शुरू होनी है। इससे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है। महज दो दिन में 600 लोगों ने पंजीकरण किया है।
जेलएन डिग्री कॉलेज के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रवेश पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी में कुल 1360 सीटें हैं। पांच जून से प्रवेश फार्म विद्यार्थियों को मिलने लगेंगे। कॉलेज में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को अलग-अलग संकायों में प्रवेश दिया जाएगा। सीटें कम होने से महाविद्यालय में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में यहां दो दिन में 600 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही थी। अब तक कुल 850 के लगभग रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
-
जिले में दो राजकीय व दो अशासकीय महाविद्यालय हैं संचालित
जिले में दो राजकीय सहित दो अशासकीय महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 3000 सीट हैं। इसके अलावा 90 निजी डिग्री कॉलेज चल रहे हैं। इनमें 12000 के करीब सीट हैं।