फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जज समेत 28 और निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में दो जज और एक दरोगा समेत 28 और लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 433 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम सुखलाल भारती ने बताया कि जिला न्यायालय में तैनात दो जज और एक जज के बेटे की किट से जांच कराई गई थी। इसमें तीनों लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं इनमें एक जज लखनऊ स्थित आवास पर चले गए हैं। वहीं, राजा का रामपुर थाने में तैनात सिपाही बीते दिनों अपने घर अमरोहा गया था। वहां से लौटने के बाद मंगलवार को उसकी किट द्वारा जांच की गई।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके साथ रह रहे अन्य पांच सिपाहियों की जांच की गई। वह भी पॉजिटिव निकले। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मरथरा चौकी पर एमएमयू की की टीम के सदस्य डॉ. सनी चौधरी, लैब टैकभनीशियन रोहित, फार्मासिस्ट सुबोध कुमार, स्टाफ नर्स व चालक शिवम के साथ पहुंचे। जहां टीम द्वारा 35 लोगों के सैंपल लिए गए। इस दौरान दो युवक सहित एक दरोगा व तीन सिपाही पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सकीट के मोहल्ला गंज में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वहां 120 लोगों की जांच की गई। इसमें 12 पॉजिटिव आए। सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव यादव ने बताया सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं रैपिड रिस्पोंस की टीम द्वारा कांशीराम कॉलोनी में 120 सदिग्धों के सैंपल लिए गए। इस दौरान एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें