फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक सहित 12 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में की गई बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम आई रिपोर्ट में 12 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन संक्रमितों में तीन महिलाएं व एक बालक भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी संक्रमितों को कोरोना अस्पताल में आइसोलेट किया है। जबकि परिवार व संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 175 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर की गली कायस्थान में एक 65 वर्षीय वृद्ध तथा एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। तीर्थनगरी सोरों में मोहल्ला बदरिया का एक 50 वर्षीय व्यक्ति और अनाज मंडी का युवक कोरोना पॉजिटिव है। तीर्थनगरी का मोहल्ला मढ़ई पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित है। इस इलाके में एक महिला सहित दो युवक संक्रमित पाए गए हैं।
गंजडुंडवारा की गली सराफा बाजार में एक 62 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि मोहल्ला केबल में एक महिला सहित 4 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसमें एक 11 साल का बालक भी शामिल है। सभी 12 संक्रमितों को कोरोना अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया गया है। संक्रमण का प्रभाव सोरों और गंजडुंडवारा में थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या से आम लोग भी दहशत में आ रहे हैं। वहीं प्रशासन की चिंताएं भी लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

- सोमवार की शाम 12 कोरोना संक्रमित मिले। सभी को कोरोना अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। परिवार और संपर्क के लोगों की हिस्ट्री तैयार करके क्वारंटीन कराया गया है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें