फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवनपुर की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
कासगंज सहावर के सेवनपुर की महिला की निजी लैब में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गांव में पहुंच - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। थानाक्षेत्र के गंाव सेवनपुर की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसने अलीगढ़ की निजी लैब में जांच कराई थी। पथरी के इलाज से पहले अलीगढ़ के चिकित्सक की सलाह पर कराई गई कोरोना जांच की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय टीम गांव सेवनपुर पहुंच गई है।
विज्ञापन

गांव सेवनपुर की महिला 5 दिन पहले अलीगढ़ के निजी चिकित्सक के यहां पथरी का इलाज कराने गई थी। लेकिन यहां चिकित्सक ने इलाज से पहले कोरोना जांच की सलाह दी। महिला ने अलीगढ़ की एक निजी लैब में जांच के लिए नमूना दिया। रविवार को निजी लैब की जांच में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें गांव सेवनपुर पहुंच गईं।
संक्रमित महिला एवं पति और सास सहित 7 परिजनों को टीमें क्वारंटीन सेंटर ले गईं। यहां फिर से कोरोना जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ट्रू-नेट मशीन से जांच कर संक्रमण की पुष्टि करेगा। उसके बाद ही महिला के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी। सहावर के चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि टीम गांव में निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

लखनऊ लैब से मिली जानकारी
शासन की गाइडलाइन के मुताबिक निजी लैब ने कोरोना संक्रमण की जानकारी लखनऊ स्वास्थ्य विभाग को दी। वहां से स्वास्थ्य विभाग को दिशा-निर्देश मिले। उसके बाद स्थानीय अफसर महिला और उसके परिजनों की जांच कराने में जुट गए।
गुजरात से आए थे पति-पत्नी
संक्रमित महिला के बारे में प्रशासन ने हिस्ट्री तैयार की है। ट्रैवल हिस्ट्री में पाया गया है कि लॉकडाउन से पहले 15 मार्च को महिला अपने पति के साथ गुजरात से लौटकर गांव वापस आई थी। प्रशासन उसके परिजनों की भी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा है।
आंकड़े की नजर से
- 31 संक्रमित पाए गए जिले में।
- 26 हो चुके ठीक।
- 5 संक्रमित हैं सक्रिय।
- महिला ने निजी लैब पर जांच कराई। महिला और उसके परिजनों को जांच के लिए क्वारंटीन सेंटर लाया गया है। सरकारी लैब या ट्रू-नेट मशीन से महिला की पुन: जांच कराई जाएगी। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें