फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी व महिला ने जीती कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के होली मोहल्ला निवासी एक किशोरी व महिला ने कोरोना से जंग जीत ली है। किशोरी और महिला का अभी तक सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। दोनों को लेने जिले से 108 एंबुलेंस भेजी गई है। जिले में 47 संक्रमितों में से ठीक होने वालों की संख्या अब 12 हो गई है।
विज्ञापन

होली मोहल्ला निवासी हेयर ड्रेसर की आगरा में कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके परिजनों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। जहां 24 मई को मृतक की बेटी व उसके भाई की पत्नी संक्रमित निकलीं। वहीं किशोरी थैलेसीमिया रोग से ग्रसित है। सीएमओ द्वारा दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया गया था। जहां दोनों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। सैफई स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों के स्वस्थ होने की जानकारी दी गई। वहीं दोनों की डिमांड पर सीएमओ द्वारा 108 एंबुलेंस उन्हें लेने सैफई भेजी गई है।
- होली मोहल्ला निवासी किशोरी व उसकी चाची ने कोरोना से जंग जीत ली है। यह जानकारी सैफई स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई। वहीं दोनों को लेने जिले से एंबुलेंस को भेजा गया है। - डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें