फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कोरोना संक्रमित मिला, दिल्ली से लौटा था

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली से लौटा एक और श्रमिक कोरोना संक्रमित मिला है। वह 30 मई से लेविल-1 क्वारंटीन सेंटर मेें भर्ती था। स्वास्थ्य विभाग ने 31 मई को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन

अमांपुर इलाके के नगला दलामी निवासी युवक दिल्ली में काम करता था। वह 30 मई को अपने घर आया था। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे क्वारंटीन कराया और सैंपल जांच के लिए भेज दिए। उसके परिजनों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम और सर्विलांस टीम युवक की ट्रैवल हिस्ट्री देख रही है। उसके संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है। जिले में अब तक मिले सभी 26 संक्रमित मुंबई, हरियाणा और दिल्ली से लौटे थे। इसमें सर्वाधिक संख्या दिल्ली से लौटने वालों की है।
- जिले में कुल मिले संक्रमित मरीज- 26
- सक्रिय संक्रमित- 9
- स्वस्थ हुए 17
- अमांपुर में एक युवक संक्रमित मिला है। यह युवक दिल्ली से लौटा था। युवक को क्वारंटीन सेंटर से कोरोना अस्पताल के आइसोलेशन में शिफ्ट कराया गया है। संक्रमित युवक की हिस्ट्री देखी जा रही है।- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें