फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
प्राइवेट डॉक्टरो को प्रशिक्षण देते जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राम सिंह व अन्य।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोरोना वैक्सीन को लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया प्रथम चरण में नर्सिंग होम और क्लीनिक पर कार्य कर रहे हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया सोमवार को प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक सहित क्लीनिक संचालकों को वैक्सीन के बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया संचालकों से कहा गया कि आवश्यकता पड़ने पर वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर उनका भी सहयोग लिया जा सकता है। ऐसे में अपनी तैयारी पूरी रखें। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सहित, प्रवीन त्रिवेदी, आलोक वर्मा सहित निजी चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें