फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: गाइडलाइन का नहीं पालन, बढ़ सकती है संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
बजरिया में बिना मास्क व सोसल डिस्टेंस के घूमते लोग । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में 15 मार्च को असरौली में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित आया था, इसके बाद से अभी तक भले ही जिले में दस दिन में एक भी व्यक्ति संक्रमित न आया हो पर जिस तरह से लोग गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में 24 सौ के करीब कोरोना संक्रमित अब तक आ चुकें हैं। पिछले दस दिन से यह रफ्तार थमी हुई है। इस दौरान लोग प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कलक्ट्रेट, विकास भवन और तहसील ही नहीं बाजारों में भी लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
शहर के विभिन्न मोहल्लों से बाजार आने के प्रमुख मार्ग बजरिया में डॉक्टर, मेडिकल स्टोर, सर्राफा सहित अन्य दुकानें हैं। यहां मेडिकल स्टोरों पर बड़ी संख्या में लोग दवा लेने पहुंचते हैं। यहां पर आने वाले लोगों के चेहरों पर भी मास्क तो दिखा ही नहीं, दो गज की दूरी का भी पालन करते नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें