एटा। अवागढ़ विकास खंड के गांव नगला बंधा में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 55 लोगों की कोरोना जांच कराई। 36 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं जांच के लिए 19 सैंपल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
नगला बंधा निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी आगरा के एक गार्डन में हुई थी। विवाह में महाराष्ट्र से कुछ लोग शामिल होने आए थे। जांच में इनमें से आठ व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर आगरा के सीएमओ ने जिले में पत्र भेजकर विवाह में शामिल लोगों की कोरोना जांच की बात कही थी।
इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को नगला बंधा पहुंचकर विवाह में शामिल होने वाले व्यक्तियों की जांच की। टीम द्वारा शनिवार को 36 व्यक्तियों की जांच एंटीजन किट से की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 19 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ मेडीकल कॉलेज भेजे गए हैं।
-----------
स्वास्थ्य टीम द्वारा नगला बंधा के 55 व्यक्तियों की जांच की गई है। 36 व्यक्ति की एंटीजन किट से जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आई है। 19 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
डॉ एसपी राठौर, पीएचसी अधीक्षक, अवागढ़