फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ा, घट गई जांच की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना संक्रमण दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर लगातार बढ़ रहा है। इस लिहाज से जांच रफ्तार भी बढ़ाई जानी चाहिए थी, लेकिन बढ़ने के बजाय यह घट गई है। दिसंबर में जहां प्रतिदिन 2400 की जांच की जा रही थी तो अब करीब 2200 जांचें ही हो रही हैं।
विज्ञापन

28 दिसंबर का जिले में इस चक्र का पहला कोविड संक्रमित मरीज मिला था। इससे पहले लंबे समय से कोई केस नहीं आया था। हालांकि सरकार के निर्देश पर कोरोना की जांच के लिए लोगों के सैंपल लेने का काम लगातार किया जा रहा था। उस समय तक करीब 2400 लोगों के सैंपल रोजाना लिए जा रहे थे। केस मिलने के अगले दिन 29 दिसंबर को भी 2405 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसके बाद लगातार केस बढ़ते गए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जांच नहीं बढ़ाई। बल्कि अब रोजाना सैंपल लेने की सुई करीब 2200 पर अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें