फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा गांव में जांच करने गई स्वास्थ्य टीम से की ग्रामीणों ने अभ्रदता

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सदर तहसील के पुरा गांव रविवार को संदिग्धों की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम से ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। साथ ही उन्होंने गांव को छोड़कर तुरंत चले जाने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप था कि टीम जानबूझकर लोगों को कोरोना पॉजिटिव बता रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। वहीं, संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

रैपिड रिस्पोंस की टीम के सदस्य डॉ. रविंद्र चौहान ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव पुरा में कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। रविवार को संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी। यहां संक्रमितों के परिजनों से टीम बात कर रही थी।
इस दौरान गांव के अन्य ग्रामीणों से कोरोना की जांच कराने को कहा गया। इस पर गांव के लोग टीम से अभद्रता करने लगे। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वह धमकी देने लगे। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी कोतवाली देहात पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, इसके बाद ग्रामीण माने और संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भेजने को राजी हुए। वहीं पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें