फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के तीन आरक्षी सहित नौ आए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार को तीन आरक्षी समेत नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1072 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रविवार को महिला थाने में तैनात आरक्षियों की एंटीजन किट से जांच की गई। जहां दो महिला आरक्षी सहित एक पुरुष आरक्षी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही शहर के मोहल्ला शिवगंज निवासी एक युवक, सिविल लाइन निवासी एक युवक व एक युवक मंडी में संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

वहीं सदर तहसील के गांव शिवसिंहपुर निवासी एक अधेड़ भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। उधर, देर रात नोएडा से आई रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोरोना से ग्रसित निकले हैं। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्तियों से स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क कर रही हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को होम आइसोलेट की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना अपेडट
पॉजिटिव मरीज- 1072
स्वस्थ मरीज- 815
जिले में मौत- 10
सक्रिय केस- 247
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें