फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित निकली कार्यकत्री ने एक दिन पूर्व किया था टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज ब्लाक के ग्राम जहान नगर निवासी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद ग्रामीण अंचल में हड़कंप है। सैंपल कलेक्शन के बाद भी आशा द्वारा गांव के नवजातों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

आशा के संक्रमित मिलने के बाद गांव के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्हें अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है। लोगों की मानें तो जांच के लिए सैंपल देने के बाद भी सोमवार को उक्त आशा ने एएनएम के साथ गांव के पंद्रह से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया।
इस दौरान बच्चों को पकड़ने का काम आशा ने ही किया था। ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अवधेश कुमार ने इसकी सूचना एसडीएम अलीगंज एवं डिप्टी सीएमओ को दी है।
विज्ञापन

टाइपिंग के दौरान त्रुटि के चलते दर्शाया पॉजिटिव
सूचना के बाद उक्त क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाने का पत्र जारी कर दो पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी गई है। लेकिन अभी अलीगंज सीएचसी प्रभारी ने आशा के निगेटिव होने की सूचना दी है। बताया कि टाइपिंग के दौरान त्रुटि के चलते उसे पॉजिटिव दर्शा दिया गया है। -पीएल मौर्य, उपजिलाधिकारी अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें