फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची सहित पांच ने जीती कोरोना पर जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में 12 वर्षीय बच्ची सहित चार लोगों ने कोरोना पर फतह प्राप्त कर ली है। जहां एक युवक दिल्ली तो चार अन्य मुंबई से बीते दिनों वापस आए थे। सभी का इलाज बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

अलीगंज तहसील के गांव सराय अगहत निवासी एक युवक मुंबई में नौकरी करता है। 20 मई को वह गांव वापस आया। जहां 23 को क्वारंटीन हुआ। 25 मई को उसे कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, जैथरा के देवनापुर निवासी युवक दिल्ली से वापस आया था। इसे 27 मई को कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, शीतलपुर ब्लाक के गांव जिरसमी निवासी एक परिवार 20 मई को मुंबई से आया था। जहां परिवार को एक क्वारंटीन हुआ।
23 को सैंपल भेजे गए, जहां 27 को सभी कोरोना से ग्रसित निकले। सभी को बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को देर रात आई पांचों मरीजों की दोनो रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर सभी की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया पांच मरीज कोरोना के ठीक हो गए। उनकी दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके चलते अस्पताल से सभी की छुट्टी कर दी गई है। वहीं उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें