फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुल जाएंगे धर्म स्थलों के ताले, शर्तों के साथ निहार पाएंगे ठाकुरजी को

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएम ने अनलॉक-1 में धर्मस्थलों को खोलन की अनुमति दे दी है। इस दौरान मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में एक बार में पांच से अधिक का प्रवेश वर्जित रखा गया । उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और ढाबा को भी खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए गाइडलाइन तैयार की गई है। इस दौरान समय वही रहेगा, जो बाजार का सुबह नौ से शाम सात बजे तक का है। जिलाधिकारी सुखलाल भारती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में धर्म गुरुओं, होटल व रेस्टोरेंट मालिकों के साथ बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यह रहेगी गाइड लाइन:-
-मंदिर:-एक बार में पांच लोगों से ज्यादा प्रवेश नहीं होगा, मास्क अनिवार्य, मूर्तियों पर जलार्पण, प्रसाद नहीं चढ़ाया जाएगा। दिन में सात से आठ बार मंदिर सैनिटाइज होगा और थर्मल स्क्रीनिंग में बीमार और साठ साल से ऊपर या दस साल से नीचे के लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर में प्रसाद, फूल की दुकानें नहीं लगेंगी।
-मस्जिद:-एक बार में पांच लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। यहां भी मास्क और सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। नमाज के लिए सामूहिक फर्स नहीं बिछाया जाएगा। लोग अलग-अलग फर्स लेकर आएंगे और एक बार नमाज होने के बाद धोने के बाद ही प्रयोग करेंगे। स्वयं थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन कराएंगे। जुमा पर कोई छूट नहीं मिलेगी, अभी तक की जो गाइड लाइन है। उसी के अनुरूप केवल पांच लोगों को एक बार नमाज की अनुमति होगी।
विज्ञापन

होटल-ढाबा पचास प्रतिशत ग्राहकों को देंगे सेवाएं:-होटल और ढाबा संचालक अपने यहां पचास प्रतिशत ग्राहकों को सेवाएं दे पाएंगे। जहां होटल में बीस कमरे हैं तो दस ही उठाए जाएंगे। वहीं रेस्टोरेंट में बीस कुर्सी टेबल हैं तो दस पर ही लोगों को बैठाकर खिलाएंगे। सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई का ख्याल रखेंगे।
रात नौ से सुबह सात तक जनता कर्फ्यू
जलेसर। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि धर्मस्थल में प्रबंधकों द्वारा एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करना होगा। होटल-रेस्टोरेंट स्वामी नौ बजे तक ही अपना होटल खोल सकेंगे। रात नौ से प्रात: सात बजे तक जनता कर्फ्यू लागू है। मंदिर मस्जिदों में सिर्फ पुजारी ही मूर्तियों को हाथ लगा सकते हैं। बैठक में शहर इमाम मोहम्मद असलम हाफिज अख्तर, संजीव गुप्ता, बाबा चंद्र आनंद गिरी महाराज, महावीर दास, राहुल पाठक, नरेश कुमार, महबूब उर रहमान, समसुद्दीन, सूरज कुमार, मौलवी कमरुद्दीन, मोहम्मद अली मौजूद रहे।
शासन की गाइडलाइन के अनुसार धर्म स्थल, होटल और रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। सभी जगह गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

-सुखलाल भारती, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें