फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुदाय विशेष के लोगों को गांव में प्रवेश से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची(एटा)। थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में रविवार को अपनी रिश्तेदारी में आए समुदाय विशेष के पांच लोगों को ग्रामीणों ने गांव के बाहर ही रोक दिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। बताया कि अलीगढ़ के छर्रा के निवासी पांच लोग लॉकडाउन में रिश्तेदारी में मिलने आये थे।
विज्ञापन

श्यामपुर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया दोपहर के वक्त जनपद अलीगढ के कसबा छर्रा निवासी हफीज पुत्र कल्लू खां अपने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ अपनी ससुराल आया। उन्हें कुछ लोगों देखा तो गांव में हल्ला मचा दिया। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
ग्रामीणों ने पांचों को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं इन लोगों के बाहर से आने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम में शामिल डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि छर्रा निवासी पांच लोग श्यामपुर निवासी यूनिस के घर आये हैं।
विज्ञापन

रिश्ते में हफीज यूनिस का बहनोई हैं। लॉकडाउन के चलते वह अपने वृद्ध ससुर को देखने आये थे, जबकि लोगों ने समझा कि कहीं वह दिल्ली से तो नहीं आए हैं। सभी स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम और थाना पुलिस के समझाने पर लोग माने और उन्हें गांव में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें