फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कैसे सुधरे हालात : क्वारंटीन सेंटर में झुंड बनाकर बैठे रहते हैं लोग

विज्ञापन
अलीगंज के एक स्कूल में पास-पास बैठे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री की ओर से लगाए लॉकडाउन को मुख्यमंत्री ने 14 अप्रैल के बाद चरणबद्ध तरीके से खोलने की बात कही है, लेकिन यहां लॉकडाउन की स्थिति अलग है। जगह-जगह के नजारे देखकर लग रहा है कि लॉकडाउन लगा ही नहीं है। वहीं, पुलिस और अफसरों का नजरिया भी स्पष्ट नहीं है। उनका इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

अलीगंज में बने क्वारंटीन सेंटर में लोग झुंड बनाकर बातचीत करते हैं। आरोप है कि ये लोग रात में घर पर जाकर विश्राम करते हैं। ऐसे में वायरस भीषण रूप ले सकता है, लेकिन इन लोगों से इससे कोई मतलब ही नहीं है। अलीगंज तहसील क्षेत्र में बाहर से गांव आए लोगों के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।
वे लोग यहां चिकित्सीय निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यहां दिल्ली और बाहरी प्रदेशों से आए 12 लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। यह लोग सुबह से लेकर शाम तक बरामदे और कमरों में झुंड बनाकर बातचीत करते देते हैं। यहां डॉक्टर, स्टाफ और पुलिसकर्मी उन्हें रोकते और टोकते तक नहीं हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके अलावा वे दिनभर खेतों पर घूमते रहते हैं। आरोप है कि ये लोग रात में अपने घर जाकर विश्राम करते हैं। वहीं, सुबह क्वारंटीन सेंटर में भोजन बंटने से पहले ही आ जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ये लोग किसी की नहीं सुन रहे हैं। उन्हें बीमारी फैलने से कोई सरोकार है।
बैंक और मंडी में पुलिस नहीं लगवा पा रही लाइन
शहर सुबह तीन बजे जाग जाता है। फल और सब्जी मंडी, दूध डेयरी और भूसा की टाल सुबह सबसे पहले खुल जाती हैं, मंडी का नजारा आम दिनों की तरह होता है। वहीं बैंक, खुदरा सब्जी और फल बाजार, परचून आदि के बाजारों में भी सामाजिक दूरी का पालन कड़ाई से नहीं हो रहा है। लोग झुंड बनाकर खरीदारी कर रहे हैं।
बैंक के बाहर की भीड़ से अफसरों को कोई मतलब ही नहीं
सरकार द्वारा गरीबों के खातों में धनराशि डाली गई है। बड़ी संख्या में लोग पासबुक लेकर केवल यह जांच करने आ रहे हैं कि उनके खातों में धनराशि पहुंची भी है या नहीं। महिलाएं सुबह नौ बजते ही बैंकों के बाहर जमा हो जातीं हैं। इधर से गुजर रहे अफसर गाड़ी में बैठ दूरी बनाने का आदेश दे जाते हैं। कहीं-कहीं लाइन तो बन जाती है पर दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं बैंक स्टॉफ चैनल लगाकर एक-एक व्यक्ति को अंदर बुला लेता है, बाहर की भीड़ से उसे कोई सरोकार नहीं।
नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई
शिकायत की जांच कराई जा रही है। परिसर को पूर्णतया बंद कर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है। इनके भोजन निर्माण की व्यवस्था भी स्कूल पर ही कर दी गई है। नियम तोड़ने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-पीएल मौर्य, एसडीएम अलीगंज

जीटी रोड स्थित गांधी पंजाब नेशनल बैंक के बाहर मौजूद भीड़ में नहीं दिखी सामाजिक दूरी। संवाद- फोटो : ETAH

जीटी रोड स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज पास बैंक सेवा केंद्र पर लगी लंबी कतार में महिलाओं के बीच म?- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें