एटा। सीएमओ किसी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि गांव नगलातार निवासी एक युवक महाराष्ट्र से लौट कर गांव आ गया है। इस पर स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आ गया। रैपिड रिस्पोंस टीम गांव पहुंची। जहां युवक घर पर मौजूद नहीं मिला। इस पर टीम उसके परिजनों को समझाकर लौट आई। वहीं, सकीट में एक युवक दिल्ली से आया है। जहां मोहल्ले के लोग दहशत में है।
किसी ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी। उन्होंने टीम भेजी, लेकिन युवक घर पर नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि वह आशंका के चलते टेस्ट कराने गए हैं, लेकिन शाम तक जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। वहीं शहर के जीटी रोड निवासी एक युवक ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि उनका बेटा सिंगापुर से वापस आया है।
वह किसी भी रोग से ग्रसित नहीं है। फिर भी उसकी जांच करा ली जाए। इस पर टीम उसके घर पहुंची। जहां टीम ने उसे 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने की बात कही। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि जो व्यक्ति घर पर नहीं मिले हैं। उनके यहां टीमों को दोबारा भेजा जाएगा।