एटा। जलेसर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी एक व्यक्ति दिल्ली की निजामुद्दीन मस्जिद में तब्लीगी जमात में शामिल होने गया था। जहां से वह बीते दिनों लौट आया था। पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बुधवार को चिकित्सकों ने उसका सैंपल लेकर जांच को अलीगढ़ भेजा है। जलेसर बुधवार को चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्रा ने उसका सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजा है। वहीं कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र नागर ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि जमात में वह शामिल होने नहीं गया था।
उसका बेटा दिल्ली में रहता है, वह जमात में शामिल हुआ था, जो दिल्ली में ही और नहीं लौटा है। फिर भी उसकी जांच कराई जा रही है।
पॉजिटिव आने पर पूरे मोहल्ले की होगी जांच
सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि यदि व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पूरे मोहल्ले को क्वारंटाइन किया जाएगा। सभी की जांच कराई जाएगी।