फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज सीएचसी पर नहीं की गई जांच, दी गईं दो तहरीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, लेकिन यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक ने लापरवाही बरतते हुए जांच नहीं की और न कराई। इसको लेकर प्रशासन के होश उड़ गए। सीएचसी पर पहुंचे तहसीलदार के साथ भी अभद्रता की गई। इसके बाद मंगलवार को मरीज और तहसीलदार की ओर से दी तहरीर गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बाहर से तहसील अलीगंज क्षेत्र में कुछ लोग आए। इनको उप जिलाधिकारी पीएल मौर्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा। तहसीलदार राजेश कुमार की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कोरोना महामारी के चलते संदिग्ध रोगी अवधेश निवासी मोहल्ला गुलाम हुैसन कस्बा अलीगंज, कु. सिमरन निवासी मोहल्ला रामप्रसाद चौधरी कस्बा अलीगंज, पूजा व महादीप निवासी अलीपुर तहसील अलीगंज को उप मजिस्ट्रेट अलीगंज व क्षेत्राधिकारी अलीगंज ने सीएचसी भेजा था। इनकी जांच यहां तैनात डॉक्टर की ओर से नहीं की गई और न ही टीम की ओर से कराई गई।
इसकी जानकारी सीएमओ, डीएम को दी गई है। चिकित्सक ने अभद्रता कर अनर्गल बातें करते हुए वीडियो भी बना लिया। वहीं दूसरी तहरीर महादीप की ओर से डॉक्टर द्वारा जांच नहीं करने की दी गई है। दोनों तहरीर पुलिस के पास पहुंच गई हैं लेकिन देरशाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज अजय सिंह भदौरिया ने बताया है कि चिकित्सक द्वारा जांच नहीं करने और तहसीलदार के साथ अभद्रता की दो तहरीरें मिलीं हैं। अधिकारियों के दिशा निर्देशों के बाद अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें