फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लौट रहे लोगों से दहशत, चेकअप के लिए आ रही कॉल

विज्ञापन
जीटी रोड पर रविवार को दिल्ली से लौटी यात्रियों की भीड़, घर जाने के लिए जद्दोजहद करती हुई। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। हैलो! कंट्रोल रूम से बोल रहे हैं, ‘मैं बनवारी खुर्द से आशा मीना देवी बोल रही हूं। गांव में 11 लोग दिल्ली से आए हैं। एक की हालत कुछ ज्यादा ही खराब है। गांव के लोग परेशान हैं। जरा डॉक्टर को भेज कर चेकअप करा लीजिए।’ कुछ ऐसी ही कॉल रविवार को कलक्ट्रेट और सीएमओ कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के नंबर पर आई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम मेें ड्यूटी कर रहीं मलेरिया निरीक्षक ओमना यादव ने काल रिसीव की। इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि गांव में 40 लोग पंजाब और नोएडा से आए हैं। चार की हालत ठीक नहीं है। चेकअप करा लो, मलेरिया निरीक्षक ने रैपिड रिस्पांस टीम को गांव भेज दिया।
उन्होंने बताया कि सुबह से जैथरा, निधौलीकलां, बागवाला, सकीट सहित अन्य क्षेत्रों से ऐसी ही कॉल आ रही हैं। टीम भेजकर सभी की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक 25 काल आ चुकी हैं। सभी जगह के लिए टीमों को बता दिया गया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम का सीएमओ ने किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने रविवार को कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर पर दर्ज किए जा रहे नंबरों सहित नामों को देखा। वहीं, टीम गई या नहीं इसकी जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें