फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से लौटे युवक की रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सदर तहसील के गांव नगला मढ़िया के एक युवक को वायरस से संक्रमित होने के चलते उसका सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ गया। जहां उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस पर प्रशासन ने राहत की संास ली। गांव नगला मढ़िया निवासी एक युवक महाराष्ट्र में नौकरी करता था। कोरोना वायरस के चलते वह बीते दिनों घर वापस आया।
विज्ञापन

जहां उसे बुखार और खांसी की शिकायत हो गई। गांव के लोगों को स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी। जहां टीम ने उसकी मां, भाई और उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। जहां चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद्रा ने लक्षण की आशंका पर उसका सैंपल शनिवार को जांच के लिए अलीगढ़ भेजा।
जहां रविवार को उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि गांव में इसके चलते भय व्याप्त हो गया था। रिपोर्ट निगेटिव आई है, इससे लोगों को भय समाप्त होगा। कहा कि उसे अभी अस्पताल के दूसरे वार्ड में रखा जाएगा। वहीं उसकी मॉ व भाई की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर हो रही स्क्रीनिंग
गैरजनपदों से आ रहे लोगों की वायरस के चलते बस स्टैंड पर स्क्रीनिंग की जा रही है। रविवार को बस स्टैंड से आगरा रोड पर लोगों की लंबी लाइन लगी थी। टीम ने बताया 900 लोगों की स्क्रीनिंग की जहां दो लोग बुखार से पीड़ित मिले। उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें