फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं ने वितरित किए लंच पैकेट

विज्ञापन
जिले की सीमा भदवास पर रविवार को चेकिंग के लिए पहुंचे डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार। इस ? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एसडीएम सदर अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान, राजकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने लॉक डाउन के पांचवें दिन पेट्रोलिंग कर शहर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम एसएसपी ने शहर में पेट्रोलिंग करने के उपरांत जीटी रोड भदवास स्थित जिले की सीमा पर पहुंचकर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को मास्क आदि का वितरण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछताछ भी की। सीमा पर ही छोड़े गए नागरिक विलाप कर रहे थे, जिनकी समस्या को डीएम, एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए सभी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर, बस को सैनिटाइज कराकर उन्हें उनके गंतव्य तक रोडवेज बस से भेजा।
डीएम, एसएसपी ने निर्देश दिए कि जिले की सीमा पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा गहनता से ड्यूटी की जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एनसीआर एवं अन्य स्थानों से आने वाले नागरिकों की हरसंभव मदद करना हमसभी का अहम दायित्व है। इस दौरान लक्ष्मी इंटरप्राइजेज एटा की मालिक पदमा शर्मा द्वारा 51 हजार का चेक डीएम, एसएसपी, एडीएम प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसडीएम सदर अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान आदि ने सामुदायिक रसोई के कैम्प के माध्यम से निराश्रितों, असहायों, गरीबों एवं एनसीआर आदि क्षेत्रों से आए लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए है।
इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाज सेवियों आदि ने भी कैम्प लगाकर फल, मिठाई, खाने के पैकेट वितरित किए। डीएम, एसएसपी के निर्देश पर बाहर से आने वाले नागरिकों को एआरएम मदन लाल, पुलिस बल के सहयोग से बसों के द्वारा मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, बेवर, छिबरामऊ, कानपुर, लखनऊ, कायमगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई विभिन्न स्थानों पर उनके गंतव्य तक भेजा गया।
जिलाधिकारी राहत कोष के माध्यम से करें मदद
एटा। डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने सूचित किया है कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के कारण फैल रही महामारी को आपदा घोषित किया गया है। इस मानवीय त्रासदी के समय देश के प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि इस चुनौती से निपटने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
अत: जनपद एटा के समस्त नागरिकों से मेरी अपील है कि इस त्रासदी से निपटने के लिए जिलाधिकारी राहत कोष के बैंक खाते में अपनी स्वेच्छा से सहयोग धनराशि चैक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान करने का कष्ट करें। सहयोग राशि के लिए बैंक खाते के तहत एटा डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड में खाता धारक का नाम जिलाधिकारी, एटा, खाता संख्या 000211005018547 में जमा कर सकते हैं।
डीएम ने जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों से की अपील
एटा। डीएम सुखलाल भारती ने सूचित किया है कि कोविड-19 के व्यापक प्रसार को रोका जाना वर्तमान में सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिल्ली-एनसीआर एवं अन्य बड़े शहरों से काफी संख्या में लोग परिवार सहित जनपद एटा में अपने गांव में लौट रहे हैं।
समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों से अपील करता हूं कि आपकी ग्राम पंचायत के समस्त मजरों में जो भी व्यक्ति बाहर से आये हैं, उनकी, उनके परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए उन्हें परिवार सहित उनके ही घरों में क्वारंटाइन में रहने के लिए कहें। कोई भी बाहर से आया हुआ व्यक्ति अथवा उसके परिजन किसी भी दशा में अपने घर से बाहर न निकलेे। जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या- 05742-234320, 234327, जिला चिकित्सालय नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या- 05742-233174 कॉल के द्वारा सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें