एटा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए लॉक डाउन में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर जेल भेजा जाएगा। सोशन मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। सटीक जानकारी देने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। यह बात एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (कोविड-19) से संबंधित तमाम जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।
इसके साथ ही कई अफवाहें भी सामने आ रही हैं कि किसी के परिवार तो किसी व्यक्ति विशेष को कोरोना होना बताया जा रहा है। ऐसे मैसेज पर साइबर सेल सक्रियता से नजर रखे है। साइबर सेल को लॉक डाउन होने तक विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि अफवाह फैलाता है तो उसे किसी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और जेल भेजा जाएगा। वहीं सही और सटीक जानकारी देने वालों को प्रोत्साहित करने की बात भी कही गई है।