कासगंज। जिले में वैसे तो कई लोग विदेश से लौटे हैं, लेकिन दिल्ली से आए एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण प्रतीत हुए। इसे संदिग्ध मानते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नमूना संकलित किया। जांच के लिए यह नमूना लखनऊ प्रयोगशाला के लिए भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग निरंतर बाहर से लौटने वालों की निगरानी कर रहा है। शहर में एक व्यक्ति जो दिल्ली से आया था वह संदिग्ध नजर आया। लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे जिला अस्पताल ले गई और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए उसे दवा दी। इसके बाद उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण प्रतीत हुए तो चिकित्सकों ने कोरोना के संक्रमण की जांच के लिए नमूना संकलित किया। स्वास्थ्य विभाग ने व्यक्ति का एकांतवास करा दिया है।
कराई है जांच
एक व्यक्ति जो संदिग्ध था। दिल्ली से आया था। उसे निगरानी में ले लिया है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नमूना प्रयोगशाला भेजा गया है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।