फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न होगा निकाह और न पढ़े जाएंगे शांति पाठ के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना वायरस के संकट के बीच दो आयोजक एक मिसाल बनकर सामने आए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा की गई जनता कर्फ्यू की अपील को सार्थक बनाने के लिए आयोजकों ने धार्मिक आयोजन भी टाल दिए। एक मुस्लिम परिवार ने रविवार को होने वाला निकाह जबकि हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण मृत्यु के बाद त्रियोदशी संस्कार का शांति पाठ अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन

टाल दिया बहन का निकाह
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव म्यायूं निवासी गफ्फार की पुत्री अमीनत का निकाह गंजडुंडवारा क्षेत्र में तय हुआ है। गफ्फार की मौत हो चुकी है। अमीनत का निकाह भाई हामिद कर रहा है। रविवार को निकाह की तिथि निर्धारित थी, लेकिन कोरोना वायरस के खौफ के कारण पीएम ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। ऐसे में आयोजक ने अगली तिथि तक निकाह टाल दिया है।
नहीं होगा त्रियोदशी संस्कार
कासगंज क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में पिछले दिनों वृद्धा त्रिवेणी की मौत हो गई थी। रविवार को त्रियोदशी संस्कार और शांति पाठ होना सुनिश्चित हुआ, लेकिन जनता कर्फ्यू की अपील के बीच इनका त्रियोदशी संस्कार अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है। मृतका के बेटे सुनहरी लाल ने बताया कि अब वेद विद्वान से सलाह लेकर बाद में शांतिपाठ कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें