फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से की जाएगी परीक्षा की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से की जाएगी परीक्षा की निगरानी
विज्ञापन

- यूपी बोर्ड : संयुक्त शिक्षा निदेशक 15 को ऑनलाइन निगरानी का करेंगे ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम से परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। 15 मार्च को जीआईसी में बने कंट्रोल रूम पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ऑनलाइन मॉनीटरिंग का ट्रायल करेंगे। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य भी मौजूद रहेंगे, जो अपने विद्यालय की स्थिति अधिकारियों के साथ देखेंगे।
जिले में 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से ऑनलाइन मॉनीटरिंग को ट्रायल 15 मार्च सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार मलिक और डीआईओएस मिथलेश कुमार करेंगे। निर्धारित परीक्षा केंद्रों के सभी प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक को ऑनलाइन ट्रायल में समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों को दो दिनों में पूरी तरह से दुरुस्त करा लें। ट्रायल के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों की डीवीआर आईपी एड्रेस को राज्य स्तर, जिला मुख्यालय स्थित जीआईसी पर स्थापित कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को अपने विद्यालय के डीवीआर, सीसीटीवी, इंटरनेट व्यवस्थाओं को दो दिन में तैयार करने को कहा गया है। 15 मार्च से पहले यदि आवश्यकता हो तो ऑनलाइन मॉनिटरिंग चेकिंग के लिए जीआईसी कंट्रोल रूम के सहायक प्रदीप कुमार से मोबाइल नंबर 8877144101 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें