फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की सगाई में आ रहा ठेकेदार जहरखुरानाें का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बेटी के सगाई कार्यक्रम के लिए आ रहे एक ठेकेदार को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिकार बना लिया। नशीली कोल्डड्रिंक पिला बेहोश कर 86 हजार रुपये और आभूषण पार कर दिए। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती कन्नौज जनपद के नगला मदारी निवासी रामविलास ने बताया कि वह दिल्ली के गांधीनगर में रहकर शोरूम बनाने की ठेकेदारी करते हैं। बेटी मोहिनी की बृहस्पतिवार को सगाई है। बुधवार शाम आनंद बिहार से रोडवेज बस में सवार हुए। यह बस रात 12 बजे के लगभग एटा रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान कोल्डड्रिंक बेच रहे एक लड़के से बोतल ली। इसकी सील खुली हुई थी। लड़के से पूछा तो उसने कहा धोखे से खुल गई है। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गए। हल्का होश आया तो पता लगा कि वह अस्पताल में हैं। उन्होंने बताया जहरखुरानी गिरोह के सदस्य उसके पास रखे 86 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी और गले में पड़ा सोने का पैंडेंल, थैला, मोबाइल ले गए। उन्होंने बताया 25 जून को बेटी की शादी है। कोतवाली नगर प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। फिर भी मामले को दिखवाया जाएगा। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे इसके लिए टीम लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें