फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इससे सीएचसी और पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल रहीं। मेडिकल कॉलेज में कर्मियों के अभाव में कई प्रकार की जांचें नहीं हो सकीं। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब और गैर संक्रामक रोग विभाग में कई संविदा कर्मी तैनात हैं। इन के हड़ताल पर जाने से खून व ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ओपीडी में मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट चिकित्सकों की मौजूदगी में मरीजों को परामर्श तो मिल रहा था, लेकिन जांचें नहीं हो पा रही थीं। जिसके चलते मरीज भटक रहे थे। उधर, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हालात खराब रहे। ये अधिकांश संविदा चिकित्सक व स्टाफ के सहारे हैं। हड़ताल के चलते ओपीडी सेवाएं लगभग ठप हो गईं। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज पहुंचे तो डॉक्टर व कर्मचारी नहीं मिले। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
-----------
पैरों में दर्द की शिकायत रहती है, चिकित्सकों को दिखाया तो डायबिटीज की जांच कराने के लिए भेज दिया। लेकिन यहां पर जांच नहीं हो रही है।
भगवान दास, नई बस्ती
---------
मां डायबिटीज की मरीज हैं, उनका नियमित चेकअप कराना पड़ता है। डॉक्टरों को दिखाया, कोई कर्मचारी नहीं होने के कारण जांच नहीं हुई।
श्रीदेवी, ठंडी सड़क काली मंदिर
-----------
मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। जिसके चलते वहां ओपीडी प्रभावित नहीं हुई है। सीएचसी और पीएचसी पर संविदा स्टाफ ज्यादा है। नियमित चिकित्सकों व कर्मियों को ओपीडी में मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
कोविड टीकाकरण भी हुआ प्रभावित
संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते कोविड टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। बुधवार को मात्र 1660 लोगों का 61 सेंटरों पर टीकाकरण हो सका। जबकि मंगलवार को 8141 लोगों का टीकाकरण हुआ था। जिले में अब तक पहली डोज 10 लाख 14 हजार 921 को और दूसरी डोज चार लाख 35 हजार 725 लोगों को लग चुकी है।
--------------
विधायक बोले सरकार से की जाएगी बात
सीएमओ कार्यालय परिसर में संविदा कर्मियों के धरना के बीच सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड बुधवार दोपहर बाद पहुंचे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की और सार्वजनिक रूप से कहा कि मांगों को लेकर सरकार से बात की जाएगी। संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी हैं। इनकी उचित मांगों को सरकार द्वारा मनवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें