फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा डॉक्टर पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मैटरनिटी विंग में भर्ती रामनगर निवासी एक मरीज के परिजनों ने संविदा चिकित्सक पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। बताया कि उससे प्राइवेट हॉस्पीटल में ले जाकर ऑपरेशन कराने की बात कही गई। रामनगर निवासी योगेंद्र ने बताया कि उनकी बहन के पैर में फ्रेक्चर हो गया है। चार दिन से वह मैटरनिटी विंग के वार्ड में भर्ती है। यहां आए डॉ. परमार ने बहन का ऑपरेशन करने की बात कही। आरोप है कि चिकित्सक ने कहा कि 20 हजार रुपये में ऑपरेशन बाहर हो जाएगा। दवा के पैसे अलग से देने पड़ेंगे। योगेंद्र ने बताया कि उसने बाहर ऑपरेशन कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. आरके अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सक द्वारा रुपये मांगने की शिकायत संज्ञान में आई है। जिसकी जांच कराई जाएगी। डॉ. मुकेश परमार को दो वर्ष के लिए संविदा पर रखा गया था। उन्होंने बीते दिनों त्यागपत्र दे दिया, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। 30 सितंबर को उनका कार्यकाल भी पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें