फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नेशनल हाइवे पर डाक पार्सल से भरा कंटेनर पलटा

Fri, 07 Aug 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर। संवाद
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर शुक्रवार की सुबह डाक पार्सल से भरा एक कंटेनर पलट गया। सेंथरी वन क्षेत्र में ओवरटेक के दौरान साइड दबाने के प्रयास में कंटेनर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कंटेनर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और यातायात को सुचारु कराने के साथ कंटेनर को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पलट गई। हादसा नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ। दुर्घटना में कार चालक को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने चालक को बाहर निकाला। कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी और लिप्टन चौकी प्रभारी अभिषेक वत्सल मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें