ओपन स्टेट आमंत्रण बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : ओपन स्टेट आमंत्रण बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी।
एटा। ओपन स्टेट आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट में एटा को हार का सामना करना पड़ा। पीलीभीत की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की।
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में चल रही ओपन स्टेट आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे मैच में एटा की टीम हार गई। पहला मैच जीतने और दूसरा ड्राॅ कराने वाली टीम का यह तीसरा मैच था। जिला उप क्रीडाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि गांधी स्टेडियम में खेले गए मैच में पीलीभीत ने एटा की टीम 1-0 से पराजित कर दिया।
एकल बैडमिंटन में एटा के खिलाड़ियों ने हासिल की जीत
एटा। मुरादाबाद की नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट चल रहा है। यहां सोमवार को पहले मैच में एटा के खिलाड़ियों ने जीता हासिल की। जिला उप क्रीडाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय मुरादाबाद मंडल द्वारा कराए जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले मैच में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
श्रेष्ठा ने बिजनौर की मुस्कान को, शिवांक ने गाजियाबाद के अंकित को, सुशांत ने सहारनपुर के रवि को, परी ने कानपुर की अंकिता को और राधिका ने गाजियाबाद की कोमल को सीधे सेट में हराया। संवाद