कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। स्रोत कांग्रेस पार्टी
एटा। नीट परीक्षा समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग चंद्रकांत गांधी ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर अपर जिला अधिकारी प्रशासन संगम लाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी छात्र-युवाओं के साथ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। नितिन तिवारी, रामकुमार सक्सेना पीसीसी, नैना शर्मा, पीसीसी, सुभाष सागर, संतोष गौतम भी मौजूद रहे।