फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विधानसभा घेराव के लिए जा रहे कांग्रेसी किए नजरबंद

Tue, 17 Dec 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कांग्रेस ने 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा के घेराव का एलान किया है। इसमें शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने घरों पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद सत्या बहन, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी सहित अन्य कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने बताया कि रात में ही पुलिस हम लोगों के घर पहुंच गई थी। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा के लोग डर गए हैं। मंदिर-मस्जिद के अलावा कुछ नहीं किया है। लोगों में हिंसा की प्रवृत्ति पैदा की है। लोकतंत्र में अब धरना-प्रदर्शन तक नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये सीधे तौर पर लोकतंत्र में दी गई अभिव्यक्ति की आजादी पर चोट है। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता डरेंगे नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें