फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 18 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसानों की समस्याओं के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिलता चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार गन्ना किसानों के हितों को अनदेखा कर रही है। किसान भुखमरी की कगार पर है लेकिन सत्ता के नशे में डूबी प्रदेश सरकार अपने विकास के खोखले कार्यों का गुणगान कर रही है। आगामी चुनावों में प्रदेश के किसान सरकार को सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का कई सालों का बकाया है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। शहर कांगेस अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा से ही किसानों को गुमराह किया है। जब भी किसानों के हित की बात हुई है सरकार ने किसानों को सिर्फ कोरे आश्वासन दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार से शीघ्र ही किसानों के गन्ना बकाए के भुगतान की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन के दौरान इंद्रा गौड़, सत्यप्रकाश गुप्ता, अब्दुल समद, पंडित सुनील कुमार, इरशाद कुरैशी, शाहिद, नसीमस, राज कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें