फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर शुक्रवार को मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का आयोजन जिलाध्यक्ष हाजी आशिक हुसैनी भोले और जिला ऑब्जर्वर (मनरेगा) प्रतिमा पाल के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कचहरी तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को मजबूत करने और श्रमिकों के हितों की रक्षा की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष हाजी आशिक हुसैनी भोले ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है, इसे कमजोर करने के प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पदयात्रा में चोबसिंह धनगर एडवोकेट, गंगासहाय लोधी, अरुणेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र यादव (जिला कोऑर्डिनेटर मनरेगा), डॉ. एस.के. स्वेरी, दुरेंद्र सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, मुकेश बघेल एडवोकेट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें