अवागढ़ में मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
अवागढ़। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर सोमवार को कांग्रेसियों ने कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें अयोध्या के श्रीराम मंदिर से चोरी हुई चढ़ावा की धनराशि एवं जेवरात का मुद्दा छाया रहा।
कस्बे के टूंडला मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने हाथों में झंडे और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए जलेसर रोड स्थित प्रेमादेवी पब्लिक स्कूल पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिक हुसैन भोले ने कहा धार्मिक आस्था से जुड़े अयोध्या के श्रीराम मंदिर से चढावा चोरी होना गंभीर विषय है। पूर्व जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर एडवोकेट ने कहा महंगाई और बेरोजगारी से पूरे देेश और प्रदेश की जनता परेशान है। युवाओं को रोजगार देने की बजाय उनको बरगलाया जा रहा है। प्रदर्शन में नौशाद अली, भूरी सिंह, सर्वेश नागर, रसूल मुहम्मद, शान मुहम्मद, बाबू खान, परवेज अली, अरुणेश गुप्ता, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।