फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 12 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर/अवागढ़/मिरहची/अलीगंज। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेन, केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को जिले में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। शहर के साथ-साथ हर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की प्रतियां भी जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। बाद में राष्ट्रपति औ राज्यपाल के नाम संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शीतलपुर ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन किया और भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की प्रतियों को जलाया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हर ब्लॉक मुख्यालय पर आंदोलन किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में राष्ट्रपति, और राज्यपाल के नाम ब्लॉक पर मौजूद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रभारी समसुद्दीन, अरूवेश गुप्ता, रुपेंद्र तौमर, राजेंद्र यादव, भगवन स्वरूप प्रजापति, सूरजपाल भारती, देव कुमार, जयवीर आदि मौजूद थे।


शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में पहले जुलूस निकाला। बाद में कचहरी स्थित धरनास्थल पर धरना प्रदर्शन और हंगामा काटा। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, विजेंद्र कश्यप, राजकुमार, नीरज धनगर, रघुवीर, विजय सिंह, मुन्नालाल प्रजापति, लखपति सिंह, शिवदयाल गुप्ता, सूरजपाल भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जलेसर में ब्लॉक अध्यक्ष रामजीलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रतियां जलाइ। इस मौके पर विजय सोलंकी प्रधानाचार्य, विशंभर दयाल गुप्ता, अमित अग्रवाल, जितेंद्र कुमार उपाध्याय, राकेश आदि लोग मौजूद थे। अलीगंज में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महासचिव सुशील कुमार वर्मा, योगेश कुमार वर्मा, गुलाम मुस्तफा, ग्रीशचंद्र, रहीशपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।


अवागढ़ में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपकर अपनी मांगों को दोहराया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नौशाद अली, यशोधर जैन, केशवदेव, रोहित गुप्ता, विपतिराम, जीएस यादव, रिषीपाल, महेंद्र सिंह, जगवीर आदि थे। मिरहची ब्लॉक पर भी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर, ब्लॉक प्रभारी इबरतयार खां, परवेज सिद्दीकी, रामप्रकाश गुप्ता,  भगवान सहाय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 


ये हैं मांगें
- भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लिया जाए
- बेमौसम बरसात ओलों से बर्बाद किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएं
- बर्बाद फसल का मुआवजा 40000 हेक्टेयर के हिसाब से दिया जाए
- सदमे में करने वाले किसानों के परिवारों को 40 लाख मुआवजा दें
- फसल का बीमा शीघ्र दिलाया जाए
- बर्बाद फसल के मुआवजे के आकलन में लेखपालों द्वारा पक्षपात रुके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें