फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाली केंद्र सरकार की अर्थी

Tue, 01 Mar 2016 11:16 PM IST
एटा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीजल वृद्धि और एटा में रेलवे विस्तार की घोषणा नहीं करने पर जिला कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार की अर्थी निकाली। जिला कार्यालय से जीटी रोड तक कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि जनता से झूठे वायदे कर केंद्र सत्ता हासिल करने वाली मोदी सरकार अब तक एक विफल सरकार के रूप में साबित हुई है। लगातार बढ़ रही महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा के स्थानीय तीनों सांसद जनता को आए दिन बेवकूफ बना रहे हैं। जनता को रेलवे विस्तार का आश्वसन देकर उसे सर्वे की घुट्टी पिलाई जा रही है। आम बजट को किसान हितैषी बताया जा रहा है कि लेकिन उसमें किसानों को लाभ देने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। इस दौरान डॉ. शीलेंद्र गौड़, अरूणेश गुप्ता, अजीज फारुखी, विजेंद्र कश्यप, संदीप कुमार, भगवान स्वरूप प्रजापति, दिनेश यादव, अनिल सोलंकी, रामप्रकाश गुप्ता, अनिल यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें